Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पॉलिटेक्निक कॉलेज में अग्निवीर भर्ती योजना के संबंध में सेमिनार सम्पन्न

Barkat Qureshi / Tue, May 20, 2025 / Post views : 316

Share:
पॉलिटेक्निक कॉलेज में अग्निवीर भर्ती योजना के संबंध में सेमिनार सम्पन्न  हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 20 मई शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में सोमवार को अग्निवीर योजना के अंतर्गत वायुसेना भर्ती एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में वायुसेना के प्रतिनिधि जेडब्ल्यूओ श्री सुशांत सिंह एवं एसजीटी श्री टी.एम. राव ने विद्यार्थियों को वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, सेवा काल एवं अग्निवीर योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार के दौरान छात्रों के लिए एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सेना में केरियर से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह, कॉलेज के व्याख्याता श्री विकास भूमरकर, शिक्षा विभाग हरदा के श्री सतोष जपे तथा खेल शिक्षक श्री राजेश बिलिया सहित अनेक गणमान्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें