Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया बच्चों का जन्मदिन

Barkat Qureshi / Fri, Apr 18, 2025 / Post views : 178

Share:
पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया बच्चों का जन्मदिन हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 18 अप्रैल 2025, पोषण पखवाड़े के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र बूंदडा में आयोजित कार्यक्रम में 2 बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनका स्वागत कर केक कटवाया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने "पोषण पखवाड़ा" के उद्देश्य के बारे में सभी को बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज कुपोषित बच्चों के माता-पिता को बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु समझाइश भी दी । कार्यक्रम में गांव की सरपंच द्वारा पोषण पखवाड़ा के दौरान की जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। परियोजना अधिकारी सुश्री प्रीति शर्मा द्वारा पोषण ट्रैकर के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया । इस दौरान कुपोषित बच्चों के वजन व ऊंचाई ली गई। केंद्र की कार्यकर्ता ने गर्भवती महिलाओं को मुनगे का उपयोग करने हेतु समझाइश दी । कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सोनाली गौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबीता मर्सकोले, संगीता ओनकर, ममता सरवरे व अन्य महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें