: प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियेश चौकडे ने भरा नामांकन, खंडवा में जश्न का माहौल
Barkat Qureshi / Mon, May 12, 2025 / Post views : 267
प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियेश चौकडे ने भरा नामांकन, खंडवा में जश्न का माहौल
संवाददाता --इस्हाक़ गौरी मुंदी
खंडवा जिले के मूंदी से ताल्लुक रखने वाले और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियेश चौकडे ने सोमवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। संगठन में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे चौकडे की गिनती प्रदेश के ऊर्जावान, कर्मठ और जमीनी नेताओं में होती है।
प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 13 मई, मंगलवार शाम 5 बजे तय की गई है। पार्टी द्वारा चयनित 43 हाई परफॉर्मर कार्यकर्ताओं को विशेष अनुमति दी गई है, जिनमें प्रियेश चौकडे का नाम प्रमुखता से शामिल है।
प्रियेश चौकडे का नामांकन भरना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मूंदी से लेकर भोपाल तक कार्यकर्ताओं के मन की आवाज़ बनकर सामने आया है। उनके नामांकन के साथ ही खंडवा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
चौकडे ने नामांकन के बाद कहा, "यह पद मेरे लिए अवसर नहीं, जिम्मेदारी है। मेरी प्राथमिकता हमेशा संगठन को मजबूत करना और युवाओं की आवाज़ को बुलंदी तक पहुंचाना रही है।"
संगठन के भीतर प्रियेश चौकडे की छवि एक ऐसा नेता बनने की है, जो न सिर्फ़ नेतृत्व करता है, बल्कि हर मोर्चे पर साथ खड़ा रहता है। उनकी सरलता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही उन्हें इस दौड़ में मज़बूत दावेदार बनाती है।
संवाददाता --इस्हाक़ गौरी मुंदी
खंडवा जिले के मूंदी से ताल्लुक रखने वाले और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियेश चौकडे ने सोमवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। संगठन में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे चौकडे की गिनती प्रदेश के ऊर्जावान, कर्मठ और जमीनी नेताओं में होती है।
प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 13 मई, मंगलवार शाम 5 बजे तय की गई है। पार्टी द्वारा चयनित 43 हाई परफॉर्मर कार्यकर्ताओं को विशेष अनुमति दी गई है, जिनमें प्रियेश चौकडे का नाम प्रमुखता से शामिल है।
प्रियेश चौकडे का नामांकन भरना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मूंदी से लेकर भोपाल तक कार्यकर्ताओं के मन की आवाज़ बनकर सामने आया है। उनके नामांकन के साथ ही खंडवा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
चौकडे ने नामांकन के बाद कहा, "यह पद मेरे लिए अवसर नहीं, जिम्मेदारी है। मेरी प्राथमिकता हमेशा संगठन को मजबूत करना और युवाओं की आवाज़ को बुलंदी तक पहुंचाना रही है।"
संगठन के भीतर प्रियेश चौकडे की छवि एक ऐसा नेता बनने की है, जो न सिर्फ़ नेतृत्व करता है, बल्कि हर मोर्चे पर साथ खड़ा रहता है। उनकी सरलता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही उन्हें इस दौड़ में मज़बूत दावेदार बनाती है।विज्ञापन
विज्ञापन