Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियेश चौकडे ने भरा नामांकन, खंडवा में जश्न का माहौल

Barkat Qureshi / Mon, May 12, 2025 / Post views : 268

Share:
प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियेश चौकडे ने भरा नामांकन, खंडवा में जश्न का माहौल संवाददाता --इस्हाक़ गौरी मुंदी खंडवा जिले के मूंदी से ताल्लुक रखने वाले और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियेश चौकडे ने सोमवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। संगठन में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे चौकडे की गिनती प्रदेश के ऊर्जावान, कर्मठ और जमीनी नेताओं में होती है।   प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 13 मई, मंगलवार शाम 5 बजे तय की गई है। पार्टी द्वारा चयनित 43 हाई परफॉर्मर कार्यकर्ताओं को विशेष अनुमति दी गई है, जिनमें प्रियेश चौकडे का नाम प्रमुखता से शामिल है। प्रियेश चौकडे का नामांकन भरना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मूंदी से लेकर भोपाल तक कार्यकर्ताओं के मन की आवाज़ बनकर सामने आया है। उनके नामांकन के साथ ही खंडवा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।   चौकडे ने नामांकन के बाद कहा, "यह पद मेरे लिए अवसर नहीं, जिम्मेदारी है। मेरी प्राथमिकता हमेशा संगठन को मजबूत करना और युवाओं की आवाज़ को बुलंदी तक पहुंचाना रही है।"   संगठन के भीतर प्रियेश चौकडे की छवि एक ऐसा नेता बनने की है, जो न सिर्फ़ नेतृत्व करता है, बल्कि हर मोर्चे पर साथ खड़ा रहता है। उनकी सरलता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही उन्हें इस दौड़ में मज़बूत दावेदार बनाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें