: प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे 185 हितग्राहियों के नाम, नगर पालिका ने सार्वजनिक किए, जिन्होंने आवास की प्रथम किस्त ली और अभी तक मकान निर्माण नहीं किया
Barkat Qureshi / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 311
प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे 185 हितग्राहियों के नाम, नगर पालिका ने सार्वजनिक किए, जिन्होंने आवास की प्रथम किस्त ली और अभी तक मकान निर्माण नहीं किया
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा -नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अप्रारंभ आवास अर्थात प्रथम किस्त लेकर अभी तक मकान निर्माण नहीं किया, ऐसे कुल 185 हितग्राहियों की सूची नगर पालिका हरदा ने आज नगर के मुख्य स्थलों पर चस्पा कर सार्वजनिक की गई। उक्त हितग्राहियों की यह सूची निम्न स्थानों जैसे : नगर पालिका हरदा, मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय जिला हरदा एवं जिला कलेक्टर कार्यालय हरदा में चस्पा की गई है।
जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उक्त 185 हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रथम किस्त शासन द्वारा वर्ष 2018 से वर्ष 2022 के बीच चार डीपीआर के माध्यम से प्रदान की गई थी। जिसमें उक्त हितग्राहियों के द्वारा आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त प्राप्त की गई, किंतु वर्तमान वर्ष 2025 अभी तक आवास का निर्माण नहीं किया। तत्संबंध में नगर पालिका हरदा द्वारा कुछ हितग्राहियों से वसूली की कार्यवाही करते हुए नल कनेक्शन विच्छेद भी किए गए थे । किंतु इसके पश्चात भी अभी तक समस्त हितग्राहियों द्वारा न ही आवास निर्माण किया गया हैं, और न ही आवास योजना का पैसा वापस नहीं किया गया है। इस हेतु हरदा नगर पालिका ने इन हितग्राहियों की सूची को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराया गया हैं। पूर्व में भी उक्त हितग्राहियों में से 69 पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। सभी हितग्राहियों के बैंक खाता होल्ड किए गए , सभी हितग्राहियों पर तहसीलदार हरदा के माध्यम से आर.आर.सी. की कार्यवाही भी की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर सूची चस्पा होने के पश्चात शासन के आगामी निर्देश अनुसार कुर्की की कार्यवाही कर आवास योजना की राशि की वसूली की जाएगी।
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा -नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अप्रारंभ आवास अर्थात प्रथम किस्त लेकर अभी तक मकान निर्माण नहीं किया, ऐसे कुल 185 हितग्राहियों की सूची नगर पालिका हरदा ने आज नगर के मुख्य स्थलों पर चस्पा कर सार्वजनिक की गई। उक्त हितग्राहियों की यह सूची निम्न स्थानों जैसे : नगर पालिका हरदा, मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय जिला हरदा एवं जिला कलेक्टर कार्यालय हरदा में चस्पा की गई है।
जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उक्त 185 हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रथम किस्त शासन द्वारा वर्ष 2018 से वर्ष 2022 के बीच चार डीपीआर के माध्यम से प्रदान की गई थी। जिसमें उक्त हितग्राहियों के द्वारा आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त प्राप्त की गई, किंतु वर्तमान वर्ष 2025 अभी तक आवास का निर्माण नहीं किया। तत्संबंध में नगर पालिका हरदा द्वारा कुछ हितग्राहियों से वसूली की कार्यवाही करते हुए नल कनेक्शन विच्छेद भी किए गए थे । किंतु इसके पश्चात भी अभी तक समस्त हितग्राहियों द्वारा न ही आवास निर्माण किया गया हैं, और न ही आवास योजना का पैसा वापस नहीं किया गया है। इस हेतु हरदा नगर पालिका ने इन हितग्राहियों की सूची को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराया गया हैं। पूर्व में भी उक्त हितग्राहियों में से 69 पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। सभी हितग्राहियों के बैंक खाता होल्ड किए गए , सभी हितग्राहियों पर तहसीलदार हरदा के माध्यम से आर.आर.सी. की कार्यवाही भी की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर सूची चस्पा होने के पश्चात शासन के आगामी निर्देश अनुसार कुर्की की कार्यवाही कर आवास योजना की राशि की वसूली की जाएगी।विज्ञापन
विज्ञापन