Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमति शर्मा ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 196

Share:
प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमति शर्मा ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया हरदा 3 अप्रैल 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा ने गुरूवार को जिला जेल, हरदा का औचक निरीक्षण किया। उन्होने जिला जेल में संचालित लीगल एड क्लीनिक तथा पुरुष व महिला बैरकों का भी निरीक्षण कर बंदियों के लिये की गई पेयजल व भोजन, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के उपचार के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जेल में कुल 268 दंडित एवं विचाराधीन बंदी निरुद्ध हैं। निरीक्षण के दौरान 2 बंदी ऐसे पाये गये, जिनके प्रकरणों में अधिवक्ता उपलब्ध नहीं थे, जिस पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने निर्देश दिये कि दोनों बंदियों से आवेदन पत्र लेकर उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की कार्यवाही आज ही की जाये। निरीक्षण के दौरान श्रीमती शर्मा ने कुछ बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री चंद्रशेखर राठौर व जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें