: प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने शहीद गैलरी पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
Barkat Qureshi / Sun, Jan 26, 2025 / Post views : 172
प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने शहीद गैलरी पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
हरदा 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग का हरदा आगमन हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद गैलरी का अवलोकन किया और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल एवं पार्षदगण ने प्रभारी मंत्री श्री सारंग का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
हरदा 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग का हरदा आगमन हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद गैलरी का अवलोकन किया और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल एवं पार्षदगण ने प्रभारी मंत्री श्री सारंग का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।विज्ञापन
विज्ञापन