Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: प्राचीन कुओं और बावड़ियों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएं- कलेक्टर श्री जैन

Barkat Qureshi / Sat, Apr 19, 2025 / Post views : 165

Share:
प्राचीन कुओं और बावड़ियों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएं- कलेक्टर श्री जैन हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 19 अप्रैल 2025, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित प्राचीन बावड़ियों , कुओं एवं अन्य जल स्रोतों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएं। उन्होंने "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिए । बैठक में वन मंडल अधिकारी श्री अनिल चोपड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में नल जल योजना के माध्यम से नागरिकों को पेयजल प्रदाय किया जाता रहे । जहां कहीं जल स्तर कम होने जैसी समस्याए हो, वहां टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर श्री जैन ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों को पराली ना जलाने के लिए समझाइश दें, जो किसान समझाईश के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं में शामिल पाए जाएं उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर श्री नागू को निर्देश दिए कि गांवों के पटवारी, कोटवारों, ग्राम रोजगार सहायकों तथा पंचायत सचिवों के मोबाइल नंबर फायर अलर्ट सिस्टम में रजिस्टर्ड करवाएं ताकि पराली के कारण अग्नि दुर्घटनाओं की सूचना तुरंत गांव गांव तक पहुंच जाए। कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि अमृत सरोवर निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्थल चयन कर लें, तथा अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू करें। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें