: फादर्स डे पर बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां: श्रीदादाजी वृद्ध आश्रम में हुआ सम्मान और स्नेह का आयोजन
Barkat Qureshi / Sun, Jun 15, 2025 / Post views : 279
फादर्स डे पर बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां: श्रीदादाजी वृद्ध आश्रम में हुआ सम्मान और स्नेह का आयोजन
[caption id="attachment_7600" align="alignnone" width="300"]
बुजुर्गों के साथ सुखद पल[/caption]
संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
खंडवा/दादाजी वृद्ध आश्रम में एक विशेष आयोजन के तहत बुजुर्गों को सम्मानित कर उनके साथ स्नेह और खुशियों के पल साझा किए गए।
आश्रम की संचालिका अनीता सिंह, विधिक सेवा अधिकारी दिलावर सिंह, मुकेश मैथिल, भारती नलावडे और आकाश यादव ने मिलकर सभी बुजुर्गों को पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस आत्मीय आयोजन में बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक देखने लायक थी। सम्मान के बाद सभी ने मिलकर गीत गाए, नृत्य किया और अपने मन की भावनाएं खुलकर साझा कीं।
इस अवसर पर बुजुर्गों द्वारा वृक्ष रोपण भी किए गया ,एक पौधा पिता के नाम
एक बुजुर्ग ने भावुक होकर कहा
"हम इस वृद्धाश्रम के परिवार में बहुत खुश हैं। यहां जो अपनापन है, वो हमें जीने की ताकत देता है।"
[caption id="attachment_7601" align="alignnone" width="300"]
बुजुर्गों के साथ किया पौधारोपण [/caption]
संचालिका अनीता सिंह ने कहा
"बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं। उनका अनुभव, उनका स्नेह अमूल्य है। आज उनके साथ समय बिताकर लगा कि थोड़े से प्रयास से हम उनके जीवन में ढेर सारी खुशियां भर सकते हैं।"
अनीता सिंह ने बताया कि आज फादर्स डेपर ये आयोजन किया गया था ऐसे आयोजनों से बुजुर्गों को मानसिक बल मिलता है और वे खुद को उपेक्षित महसूस नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन