: बंदी रामदयाल की मृत्यु के संबंध में साक्ष्य, कथन या दस्तावेज 21 जनवरी तक प्रस्तुत करें
Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 242
बंदी रामदयाल की मृत्यु के संबंध में साक्ष्य, कथन या दस्तावेज 21 जनवरी तक प्रस्तुत करें
हरदा 13 जनवरी 2025/ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि गत दिनों जिला जेल में विचाराधीन बंदी रामदयाल पिता मंशाराम की मृत्यु हो गई थी। बंदी रामदयाल की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच के लिये अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी हरदा को नियुक्त किया गया है। इस जांच के संबंध में कोई भी व्यक्ति बंदी रामदयाल की मृत्यु के संबंध में साक्ष्य, कथन या दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहता है तो 21 जनवरी तक कार्य दिवसों में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 16 में अपरान्ह 3 से 5 बजे के बीच उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन