: बडी ही धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, मुस्लिम समाजजनो ने किया भव्य स्वागत
Barkat Qureshi / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 285
बडी ही धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, मुस्लिम समाजजनो ने किया गया भव्य स्वागत
मूंदी नगर के किसान मोहल्ला स्थिति गुर्जर धर्मशाला के पास जादम गुर्जर समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीचंद बारड के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
उसी को लेकर आज गुरूवार को मुन्दी नगर में भागवत कथा के शुभारम्भ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा सुबह 11 बजे कथा स्थल से प्रारम्भ होकर नगर के साई मंदिर,श्रीराम मंदिर,एवं दुर्गा माता मंदिर से होकर मुख्य मार्ग से निकाली गयी। कलश यात्रा के मुख्य आयोजक कर्ता लक्ष्मीचंद बारड के ज्येष्ठ पुत्र अनुप बारड पूरे कलश को अपने सिर पर लेकर पैदल चल रहे थे।
इस भव्य कलश यात्रा में पीताम्बरी साड़ी पहने सुबह आठ बजे से ही स्थल पर महिलाओं को जुटना शुरू हो गया था। कलश पूजन के बाद यात्रा आरंभ हुई, इस यात्रा में बडी संख्या में मातृशक्तियॉ, बालिकाएं ओर सैकडो की संख्या में श्रद्वालू भी नाचते गाते,भजन गीत गाते हुए,जयकारा लगाते हुए पैदल चल रहे थे।भक्ति गीतों की धुन के बीच निकली कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। बैंडबाजे की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए
जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कुछ मातृशक्तियो ने तो तपती गर्मी में नंगे पैर चलकर यात्रा पूरी की। बग्घी पर कथावाचक पंडित श्री ललित किशोर जी दाधिव विराजमान थे तथा बैंडबाजों पर निकल रही भजनों की मधुर ध्वनि समूचे वातावरण को धर्ममय बना रही थी। नगर में जगह जगह इस कलशयात्रा का हार फूलो से आत्मीय स्वागत किया। इसी अवसर पर मुख्य मार्ग पर इस्लामिया कमेटी के तत्वाधान में मुस्लिम समाजजनो द्वारा इस कलश यात्रा में शामिल अतिथियो व नगर वासियो को हार पहनाया व फूलो की बारिश कर भव्य स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा को लेकर पूरे नगर के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भागवत कथा के मुख्य आयोजनकर्ता लक्ष्मीचन्द बारड ने बताया कि कथा का वाचन पंडित श्री ललित किशोर जी दाधिच (अबगाँव खुर्द) करेंगे। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होंगी। ओर मंगलवार को गंगा माता पूजन ओर रथ बौडाये जायेगे तथा 2 अप्रेल को भागवत कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर भण्डारा व प्रसादी का वितरण होगा। इस दोरान लक्ष्मीचन्द्र बारड ने सभी नगरवासी,ग्रामवासीयो,श्रद्वालुओ से गंगा माता पूजन व भागवत कथा में शामिल होकर प्रसादी का लाभ लेने हेतू अपील की।
इस कलश यात्रा के मौके पर लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र पटेल बडवाह, मान्धाता विधायक नारायण पटेल,सांसद प्रतिनिधी चन्द्रमोहन राठोर,गजेन्द्र सिह सोलकी बडनगर, संत बुखारदास बाबा के महन्त विजेन्द्र राव गुडडु भैया सहित अनेक अतिथिजन, नगरवासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मूंदी नगर के किसान मोहल्ला स्थिति गुर्जर धर्मशाला के पास जादम गुर्जर समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीचंद बारड के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
उसी को लेकर आज गुरूवार को मुन्दी नगर में भागवत कथा के शुभारम्भ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा सुबह 11 बजे कथा स्थल से प्रारम्भ होकर नगर के साई मंदिर,श्रीराम मंदिर,एवं दुर्गा माता मंदिर से होकर मुख्य मार्ग से निकाली गयी। कलश यात्रा के मुख्य आयोजक कर्ता लक्ष्मीचंद बारड के ज्येष्ठ पुत्र अनुप बारड पूरे कलश को अपने सिर पर लेकर पैदल चल रहे थे।
इस भव्य कलश यात्रा में पीताम्बरी साड़ी पहने सुबह आठ बजे से ही स्थल पर महिलाओं को जुटना शुरू हो गया था। कलश पूजन के बाद यात्रा आरंभ हुई, इस यात्रा में बडी संख्या में मातृशक्तियॉ, बालिकाएं ओर सैकडो की संख्या में श्रद्वालू भी नाचते गाते,भजन गीत गाते हुए,जयकारा लगाते हुए पैदल चल रहे थे।भक्ति गीतों की धुन के बीच निकली कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। बैंडबाजे की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए
जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कुछ मातृशक्तियो ने तो तपती गर्मी में नंगे पैर चलकर यात्रा पूरी की। बग्घी पर कथावाचक पंडित श्री ललित किशोर जी दाधिव विराजमान थे तथा बैंडबाजों पर निकल रही भजनों की मधुर ध्वनि समूचे वातावरण को धर्ममय बना रही थी। नगर में जगह जगह इस कलशयात्रा का हार फूलो से आत्मीय स्वागत किया। इसी अवसर पर मुख्य मार्ग पर इस्लामिया कमेटी के तत्वाधान में मुस्लिम समाजजनो द्वारा इस कलश यात्रा में शामिल अतिथियो व नगर वासियो को हार पहनाया व फूलो की बारिश कर भव्य स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा को लेकर पूरे नगर के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भागवत कथा के मुख्य आयोजनकर्ता लक्ष्मीचन्द बारड ने बताया कि कथा का वाचन पंडित श्री ललित किशोर जी दाधिच (अबगाँव खुर्द) करेंगे। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होंगी। ओर मंगलवार को गंगा माता पूजन ओर रथ बौडाये जायेगे तथा 2 अप्रेल को भागवत कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर भण्डारा व प्रसादी का वितरण होगा। इस दोरान लक्ष्मीचन्द्र बारड ने सभी नगरवासी,ग्रामवासीयो,श्रद्वालुओ से गंगा माता पूजन व भागवत कथा में शामिल होकर प्रसादी का लाभ लेने हेतू अपील की।
इस कलश यात्रा के मौके पर लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र पटेल बडवाह, मान्धाता विधायक नारायण पटेल,सांसद प्रतिनिधी चन्द्रमोहन राठोर,गजेन्द्र सिह सोलकी बडनगर, संत बुखारदास बाबा के महन्त विजेन्द्र राव गुडडु भैया सहित अनेक अतिथिजन, नगरवासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।विज्ञापन
विज्ञापन