Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए- कलेक्टर श्री जैन

Barkat Qureshi / Thu, May 15, 2025 / Post views : 271

Share:
बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए- कलेक्टर श्री जैन   हरद से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 15 मई कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्मी के इस मौसम में बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए और लिये गये सेम्पल जांच के लिये प्रयोगशाला भिजवाए जायें। प्रयोगशाला में जांच में अमानक व अपमिश्रित पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य निरीक्षकों द्वारा बाजार से सेम्पल लेने के लिये विधिवत रोस्टर कार्यक्रम तैयार किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व श्री संजीव नागू, हरदा एसडीएम श्री कुमार शानु देवड़िया तथा खिरकिया एसडीएम श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें