Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बाल अधिकारों के संबंध में किशोर एवं ग्रामीणजन को किया गया जागरूक

Barkat Qureshi / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 273

Share:

‘बाल अधिकारों के संबंध में किशोर एवं ग्रामीणजन को किया गया जागरूक‘‘

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

बाल अधिकारों के संबंध में अबगॉव खुर्द, सोनखेडी, भुन्नास एवं गोगिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा 10 जुलाई 2025/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को ग्राम अबगॉव खुर्द, सोनखेड़ी, भुन्नास एवं गोगिया में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर ने नालसा डॉन स्कीम के बारे में बताया कि योजना का उद्देश्य, विशेष रूप से युवा व किशोरों में नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाना और नशे के शिकार लोगों को कानूनी सहायता और कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करना है। इस दौरान योजना के विधिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणजनों को बताया कि शासन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये कई सारी योजनाएं संचालित है। माता-पिता को अपने बच्चों को उन योजनाओं के तहत लाभ दिलाना चाहिए तथा अपने बच्चों को स्कूल जाने तथा शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। शिविर में बाल अनुकुल विधिक सेवाएं, बच्चों से मैत्रीपूर्ण संबंध, शिक्षा का अधिकार, पॉक्सों एक्ट, बाल श्रम, तस्करी एवं वाणिज्यक यौन शोषण के पीड़ितों को विधिक सहायता, नशा उन्मूलन आदि विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बाल यौन शोषण, बाल श्रम, साइबर क्राइम विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होने उपस्थित जनों को विधिक सहायता प्राप्त संबंधी जानकारी दी। शिविर में ग्राम अबगॉव खुर्द सरपंच प्रतिनिधि श्री राजेश भाटिया, सचिव श्री मनीष व्यास, ग्राम सोनखेड़ी सरपंच श्री अरूण लौहारिया, सचिव श्री कैलाश योगी, ग्राम भुन्नास सरपंच श्रीमति मीना इवने, ग्राम गोगिया सरपंच श्री टीकाराम विनवार, सचिव श्री धीरासिंह चौहान, ग्रामीणजन महिलाएं, पुरूष बच्चे एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री राधेश्याम विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें