Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बीती रात मुंदी मे चोरो ने दो अलग-अलग जगह तीन बाइक को बनाया निशाना -वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Barkat Qureshi / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 175

Share:

बीती रात मुंदी मे चोरो ने दो अलग-अलग जगह तीन बाइक को बनाया निशाना।

-वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

            नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नगर मे दो अलग अलग जगहों पर से तीन बाइक चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। पहली वारदात मेन रोड़ वार्ड क्रमांक 5 की है। जहाँ बीती रात दो नकाबपोश बदमाशों ने दो बाइक को अपना निशाना बनाया है। यहाँ कपड़ा व्यवसाय वासिम पिता गुलामरसुल खत्री की दो बाइक बीती रात को उनके घर के बाहर खड़ी थी।

रात का फायदा उठाकर अज्ञात नकाबपोश बदमाश दोनों बाइक चुरा ले गए। घटना बीती रात 2 बजे के आसपास की है। पास की किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है।जिसमे साफ दिखाई दे रहा है, कि दो बदमाश आये जिसमे से एक ने अपना मुंह बांध रखा था ओर दूसरे का मुँह खुला था। पहले दोनों ने आसपास नजर घुमाई सुनसान दिखाई देने पर दोनों मोटरसाइकिल के पास खड़े होकर लॉक तोड़ उसे डायरेक्ट की उसके बाद आगे धका कर ले गए बाद में स्टार्ट कर के दोनों चोर बाइक बस स्टैंड की और ले जाते दिखाई दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।

                          मोटरसाइकिल मालिक वासिम खत्री ने बताया की वह रोज घर के बाहर गाड़िया खड़ी करते है बीती रात भी रोज की तरह उन्होंने अपनी एच एफ डीलक्स और स्प्लेंडर दोनों बाइक खड़ी की थी। सुबह उठ कर देखा तो दोनों बाइक गायब मिली। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए।

इधर गांधी चौक निवासी संदीप पिता दिलीपचन्द राठौर की हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी थी। उसे भी चोर ने ले उड़ा, दोनों बाइक मालिक ने चोरी गई बाइक की लिखित शिकायत पुलिस को की है। पुलिस सीसीटीवी फोटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें