Fri 05 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बीमा कंपनी के अधिकारी व अधिवक्ताओं के साथ बैठक संपन्न

Barkat Qureshi / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 192

Share:
बीमा कंपनी के अधिकारी व अधिवक्ताओं के साथ बैठक संपन्न राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को ए.डी.आर. सेंटर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती शर्मा द्वारा आनलाईन माध्यम से जुड़े बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ विगत दो नेशनल लोक अदालत मेें निराकृत हुए प्रकरणों तथा आगामी लोक अदालत में रैफर्ड किए गए प्रकरणों में प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के निराकरण में बीमा कंपनियों द्वारा सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गई। पूर्व लोक अदालत की अपेक्षा अधिक प्रकरणों के निराकरण की अपेक्षा की गई। बीमा कपंनी के अधिकारियों को नवीन प्रकरणों में जल्द से जल्द अधिवक्ताओं की नियुक्ति करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने के संबंध में निर्देश दिए गए। उपस्थित अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं से आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किये जाने बाबत् भी चर्चा की गई। बैठक में बीमा कंपनी के प्रतिनिधी व्ही.सी. के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में श्री जयदीप सिंह नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत एवं विशेष न्यायाधीश, श्री निमिष राजा द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री चंद्रशेखर राठौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री एम.एस. चैहान, श्री ऋषि पारे एवं अन्य अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें