: -बुधवार को कबड्डी का रोमांचक मुकाबला हुआ सैकडो की संख्या में दर्शको ने लिया आनन्द
Barkat Qureshi / Thu, Feb 20, 2025 / Post views : 225
-बुधवार को कबड्डी का रोमांचक मुकाबला हुआ सैकडो की संख्या में दर्शको ने लिया आनन्द
नगर परिषद मुंदी के द्वारा आयोजित संत श्री बुखारदास बाबा एवं संत श्री गुलाब दास बाबा समाधि स्थल पर आयोजित मेले में धीरे-धीरे रंग जमना शुरू हो गया है। मेले मे लोगों के लिए मनोरंजन के साधनों में बढ़ोतरी की गई है जहां मौत का कुआं.जादूगर टूरिंग टॉकीज दो-दो राय झूले ड्रैगन झूला ट्रेन भूत बंगला का आनंद उठा रहे हैं वही खानपान की दुकानों पर भी काफी जनता स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रही है।
सोमवार की रात मेले में नगर परिषद के द्वारा आयोजित निमाड़ी गम्मत के महा मुकाबले में हजारों की संख्या में दर्शक रहे मौजूद जहां निमाड़ी गम्मत का एक अलग ही आलम होता है और फिर इसमें शब्दों के बाण से दर्शकों को हंसने का कार्य भी कलाकारों के द्वारा किया जाता है जो दर्शकों को बांधे रखता है मेले में भी निमाड़ी गम्मत में रात भर दर्शक बैठकर गम्मत का आनंद लिया
मंगलवार एवं बुधवार को दिन भर रहा कबड्डी का बोलबाला-
मंगलवार एवं बुधवार को जहां मेले में दिनभर कबड्डी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा जहां दर्शकों के उत्साह वर्धन से कबड्डी खिलाड़ी अपने खेल को और निखार रहे थे दोपहर से ही कबड्डी टीमों का आना शुरू हो गया था जो देर रात तक मुकाबला चला रहा। अतिथि के तौर पर भाजपा नेता दीपक पटेल, सांसद प्रतिनिधि चंद्र मोहन राठौर, मंदिर के विजेंद्र राव गुड्डू भैया,समाजसेवी डां. चन्द्रकान्त मण्डलोई, शिवराज सिह चौहान,राजू कानूगो, पार्षद धम्मू राठोर, नितीन भगत,इमरान बेग सीताराम मालाकार की मौजूदगी रही। एवं विजयी टीम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिये गये। वहीं नगर परिषद के सीएमओ संजय जैन एवं मेला प्रभारी आकाश शर्मा, सुरेंद्र गुर्जर, गौरव महाजन, नवीन डोंगरे नरेंद्र पवार शुभम राठौड़ आदि मौजूद रहे।
नगर परिषद मुंदी के द्वारा आयोजित संत श्री बुखारदास बाबा एवं संत श्री गुलाब दास बाबा समाधि स्थल पर आयोजित मेले में धीरे-धीरे रंग जमना शुरू हो गया है। मेले मे लोगों के लिए मनोरंजन के साधनों में बढ़ोतरी की गई है जहां मौत का कुआं.जादूगर टूरिंग टॉकीज दो-दो राय झूले ड्रैगन झूला ट्रेन भूत बंगला का आनंद उठा रहे हैं वही खानपान की दुकानों पर भी काफी जनता स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रही है।
सोमवार की रात मेले में नगर परिषद के द्वारा आयोजित निमाड़ी गम्मत के महा मुकाबले में हजारों की संख्या में दर्शक रहे मौजूद जहां निमाड़ी गम्मत का एक अलग ही आलम होता है और फिर इसमें शब्दों के बाण से दर्शकों को हंसने का कार्य भी कलाकारों के द्वारा किया जाता है जो दर्शकों को बांधे रखता है मेले में भी निमाड़ी गम्मत में रात भर दर्शक बैठकर गम्मत का आनंद लिया
मंगलवार एवं बुधवार को दिन भर रहा कबड्डी का बोलबाला-
मंगलवार एवं बुधवार को जहां मेले में दिनभर कबड्डी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा जहां दर्शकों के उत्साह वर्धन से कबड्डी खिलाड़ी अपने खेल को और निखार रहे थे दोपहर से ही कबड्डी टीमों का आना शुरू हो गया था जो देर रात तक मुकाबला चला रहा। अतिथि के तौर पर भाजपा नेता दीपक पटेल, सांसद प्रतिनिधि चंद्र मोहन राठौर, मंदिर के विजेंद्र राव गुड्डू भैया,समाजसेवी डां. चन्द्रकान्त मण्डलोई, शिवराज सिह चौहान,राजू कानूगो, पार्षद धम्मू राठोर, नितीन भगत,इमरान बेग सीताराम मालाकार की मौजूदगी रही। एवं विजयी टीम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिये गये। वहीं नगर परिषद के सीएमओ संजय जैन एवं मेला प्रभारी आकाश शर्मा, सुरेंद्र गुर्जर, गौरव महाजन, नवीन डोंगरे नरेंद्र पवार शुभम राठौड़ आदि मौजूद रहे।विज्ञापन
विज्ञापन