Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बेहतर पुलिसिंग एवं कार्यप्रणाली में प्रदेशभर में तीसरे स्थान पर रही हरदा जिला पुलिस

Barkat Qureshi / Sat, May 3, 2025 / Post views : 273

Share:
बेहतर पुलिसिंग एवं कार्यप्रणाली में प्रदेशभर में तीसरे स्थान पर रही हरदा जिला पुलिस   हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा -आमजन के बीच पुलिस की छवि, कार्यप्रणाली, और जनसेवा को लेकर मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में एक गोपनीय सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें कुल 11 बिंदुओं के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस सर्वेक्षण में हरदा जिले की पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान पर जिला नीमच एवं दूसरे स्थान पर भिंड जिला रहा । इस सर्वेक्षण में नागरिकों से गोपनीय रूप से फीडबैक लिया गया, जिसमें पुलिस का जनता से व्यवहार, अपराध पंजीबद्ध करना ,पुलिस द्वारा अकारण मारपीट,बच्चों एवं महिलाओं के गुम होने पर साथ घरेलू हिंसा के केश में किस तरह पुलिसिंग की जा रही है ,समय पर सहायता, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति, जन सहभागिता, और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। हरदा पुलिस की यह उपलब्धि जिले में जनसहभागिता, पारदर्शिता और सतत सुधार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हरदा पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के समस्त पुलिस बल, अधिकारी-कर्मचारीगण और जनता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि “यह सम्मान हमारी जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है। हम भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें