Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भंवरदी माल में महिला सम्मेलन आयोजित

Barkat Qureshi / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 214

Share:
भंवरदी माल में महिला सम्मेलन आयोजित हरदा 10 मार्च 2025/ खिरकिया ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम भंवरदी माल में रविवार को महिला सम्मलेन का आयोजन महिला बाल विकास विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग एवं आगा खान संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सम्मेलन में आसपास की 14 ग्राम पंचायतों से 500 से अधिक महिलाओ ने सम्मलेन में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन एवं सरस्वती वंदना से हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने रेवा शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में घटते लिंगानुपात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में रेवा शक्ति अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अवसर पर रेवा मित्रो का सम्मान किया गया तथा पात्र परिवारों को कीर्ति कार्ड प्रदान कर डॉटर्स क्लब में सम्मिलित किया गया। सम्मेलन में अन्य विभागों से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए एवं प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग द्वारा टंट्या मामा एवं भगवान बिरसा मुंडा योजनाओं के माध्यम से 10 लाख रूपए, आजीविका मिशन से 18 लाख रूपए के लोन का वितरण महिलाओ को किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग और आरसेटी संस्था द्वारा उन्नत शील किसानो को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी श्री अशोक कुमार डेहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया श्री प्रवीण कुमार इवने, उप संचालक कृषि श्री जवाहरलाल कासदे, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन से रामनिवास कालेश्वर, एवं आगा खान संस्था के क्षेत्रिय प्रबधक रामकृष्ण महाजन भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें