Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. माने, विधायक अर्चना दीदी व पूर्व विधायक सुमित्रा दीदी ने लिया मोती माता का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Barkat Qureshi / Sat, Jan 18, 2025 / Post views : 223

Share:
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. माने, विधायक अर्चना दीदी व पूर्व विधायक सुमित्रा दीदी ने लिया मोती माता का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत -डॉ. मनोज माने के पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर ग्राम दरियापुर और सिरपुर में हुआ भव्य स्वागत जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर डॉ. मनोज माने, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस दीदी तथा पूर्व नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर दीदी का ग्राम दरियापुर, ग्राम बड़गांव टोल नाके के पास, ग्राम सिरपुर, ग्राम लोखंडिया में भव्य स्वागत किया गया। ग्राम लोखंडिया स्थित मंदिर में विराजित स्वयम्भू मोती माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता पार्टी में पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर पहली बार डॉ. मनोज माने एक दिवसीय प्रवास पर ग्राम दरियापुर, ग्राम बड़गांव टोल नाके के पास और ग्राम सिरपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। ढोल-तासों की धुन से अगुवानी की। पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर मिठाई से मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। स्वागत-सत्कार के बाद सभी ग्राम लोखंडिया स्थित अति प्राचीन मोती माता मंदिर पहुंचे। मंदिर में विराजित स्वयम्भू मोती माता के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। मोती माता मंदिर ट्रस्ट कार्यालय परिसर में सत्कार कार्यक्रम हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनोज माने, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस दीदी तथा पूर्व नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर दीदी का स्वागत किया। डॉ. मनोज माने, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस दीदी, पूर्व नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर दीदी ने सभी मंडल अध्यक्ष, जिला, मोर्चा, बूथ, पन्ना समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का सत्कार किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज माने, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस दीदी, नेपानगर पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर दीदी, बुरहानपुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री राहुल जाधव, मंत्री संजय सहगल, वरिष्ठ नरहरि दीक्षित, बलराज नावानी, युवा नेता समर्थ चिटनीस, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय राठौर, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे राकेश पूर्वे सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें