Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने की संपूर्ण ताप्ती नदी पैदल परिक्रमा यात्रा का स्वागत

Barkat Qureshi / Fri, Feb 21, 2025 / Post views : 200

Share:
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने की संपूर्ण ताप्ती नदी पैदल परिक्रमा यात्रा का स्वागत मुलताई से निकली सूंपर्ण ताप्ती नदी पैदल परिक्रमा यात्रा सूरत के समुद्र के संगम से वापस लौटकर बुरहानपुर पहुंची बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा संपूर्ण ताप्ती नदी पैदल परिक्रमा यात्रा का स्वागत किया गया। शाह बाजार में पदयात्रियों को फूल माला पहनाई। रथ में विराजी ताप्ती मैया का पूजन किया। आर्शिवाद लेकर ताप्ती को शुद्ध कर घाटों के संरक्षण में सहयोग का विश्वास दिलाया। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक गजेेंद्रसिंह वर्मा ने बताया- आदि गंगा कही जाने वाली सूर्य पुत्री ताप्ती नदी को प्रदूषण मुक्त करने और उसे बचाने के उद्देश्य से निकली संपूर्ण ताप्ती नदी पैदल परिक्रमा यात्रा का शुक्रवार को शिकारपुरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ से आगमन हुआ। 2 जनवरी 2025 से संपूर्ण ताप्ती नदी पैदल परिक्रमा यात्रा बैतूल जिले के मुलताई स्थित उदगम स्थल से शुरुआत की गई। जो गुजरात के सूरत में समुद्र संगम से यात्रा वापस लौटी है। जो गुजरात के सूरत में समुद्र तट से वापस महाराष्ट्र में ग्राम अंजड के रास्ते शुक्रवार को बुरहानपुर पहुंच है। दोपहर 3 बजे बुरहानपुर में मंगल प्रवेश के साथ 50 पैदल परिक्रमा यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रा शिकारपुरा स्थित पुराने आयुर्वेदिक कॉलेज, भोई वाड़ा, प्रतापपुरा, सत्यानारायण मंदिर, राजपुरा रोड से पांडूमल चौराहा, बाई साहब की हेवली, शाह बाजार पहुंची। आगे परिक्रमा यात्रा रात को रोकडिय़ा हनुमान मंदिर में विश्राम करेंगी। अगले दिन परिक्रमा यात्रा प्रमुख राजू पैठनकर के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, भाजपा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गजेंद्रसिंह वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, सह जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश लाड, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, देवेंद्र राठौर, सौरभ महाजन, वरिष्ठ बलराज नावानी, दरियापुर मंडल अध्यक्ष गणेश पाटिल, राकेश सोमवंशी, प्रदीप कसेरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें