: भारतीय किसान संघ ने किया_जीतू पटवारी के बयान_ पर पलटवार
Barkat Qureshi / Thu, Jun 19, 2025 / Post views : 289
भारतीय किसान संघ ने किया_जीतू पटवारी के बयान_ पर पलटवार
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा भारतीय किसान संघ पर उठाए सवाल पर जवाब देते हुए कहा जीतू पटवारी संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष आकर वार्तालाप करें,हम बताते हैं संगठन की रीति नीति ऐसे ऊटपटांग बातें न करें। किसान संघ ने जब भी आंदोलन किया कांग्रेस के विधायको ने धरनास्थल पर आकर समर्थन दिया है, हम जो सरकार किसानों के हित में निर्णय लेती है उसका धन्यवाद ओर जो किसानों के विरुद्ध निर्णय लेती है संगठन उसका विरोध करता है चाहे वो कोई भी सरकार हो ।किसान हित के आगे कुछ नहीं ।चाहे कोई भी सरकार हो। अभी मूंग खरीदी को लेकर सरकार पक्ष में नहीं थी प्रदेश कार्यकारिणी ने चेतावनी दी मूंग खरीदी नहीं की तो भारतीय किसान संघ विधान सभा का घेराव करेगा। इसलिए जीतू पटवारी द्वारा दिए गए बयान का कोई औचित्य नहीं है। पटवारी जी अपनी भाषा शैली में सुधार कीजिए आप जैसे नेताओं के ही कारण पार्टी की नैया डूबी पड़ी है।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा भारतीय किसान संघ पर उठाए सवाल पर जवाब देते हुए कहा जीतू पटवारी संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष आकर वार्तालाप करें,हम बताते हैं संगठन की रीति नीति ऐसे ऊटपटांग बातें न करें। किसान संघ ने जब भी आंदोलन किया कांग्रेस के विधायको ने धरनास्थल पर आकर समर्थन दिया है, हम जो सरकार किसानों के हित में निर्णय लेती है उसका धन्यवाद ओर जो किसानों के विरुद्ध निर्णय लेती है संगठन उसका विरोध करता है चाहे वो कोई भी सरकार हो ।किसान हित के आगे कुछ नहीं ।चाहे कोई भी सरकार हो। अभी मूंग खरीदी को लेकर सरकार पक्ष में नहीं थी प्रदेश कार्यकारिणी ने चेतावनी दी मूंग खरीदी नहीं की तो भारतीय किसान संघ विधान सभा का घेराव करेगा। इसलिए जीतू पटवारी द्वारा दिए गए बयान का कोई औचित्य नहीं है। पटवारी जी अपनी भाषा शैली में सुधार कीजिए आप जैसे नेताओं के ही कारण पार्टी की नैया डूबी पड़ी है।विज्ञापन
विज्ञापन