Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Barkat Qureshi / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 247

Share:
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हरदा - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26.03.2025 को महिलाओं के लिए एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर. एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी. ने की। स्टेट बैंक हरदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में वर्तमान में महिलाओं के लिए सिलाई-बुनाई, कम्प्यूटर टेली प्रशिक्षण का कोर्स संचालित किया जा रहा है। उक्त कोर्स मे उपस्थित महिला प्रशिक्षुओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर द्वारा नालसा की संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, निःशुल्क विधिक सहायता योजना तथा न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूवर्ण जानकारियां प्रदान की। साथ ही महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए विधिक और आर्थिक संस्थानों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शासन द्वारा की जा रही पहलों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बनने एवं आत्म-विश्वास बढ़ाकर, किसी विशेष योग्यता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशक श्री दिनेश कुमार शाक्य, टेनर पैरालीगल वाॅलेंटियर्स ज्योति राजपूत एवं प्रिया कनाडे उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें