Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: "भारत माँ की बेटी को 'आतंकवादियों की बहन' कहने वाले मंत्री को बर्खास्त करो!"

Barkat Qureshi / Wed, May 14, 2025 / Post views : 287

Share:
राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुकार — "भारत माँ की बेटी को 'आतंकवादियों की बहन' कहने वाले मंत्री को बर्खास्त करो!" विजय शाह के बयान से उठा तूफान, गजेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में धनगाँव थाने पर जोरदार प्रदर्शन संवाददाता- इस्हाक़ गौरी मुंदी मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के शर्मनाक और अमर्यादित बयान ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के स्वाभिमानी नागरिकों की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। भारतीय सेना की वीर अधिकारी कर्नल सुफिया कुरैशी को “आतंकवादियों की बहन” कहकर संबोधित करने वाले मंत्री के खिलाफ आज माँधाता विधानसभा क्षेत्र के धनगाँव थाने पर उग्र प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान काँग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिला काँग्रेस खंडवा ग्रामीण महामंत्री श्री गजेन्द्र सिंह सोलंकी (बड़नगर) ने इसे “भारत माता और नारी सम्मान पर सीधा प्रहार” बताया "सेना की बेटी का अपमान राष्ट्र का अपमान है" – गजेन्द्र सिंह सोलंकी श्री सोलंकी ने मंत्री के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा: > “कर्नल सुफिया कुरैशी जैसी बेटियाँ जब सीमा पर दुश्मनों को धूल चटा रही हैं, तब सत्ता के नशे में चूर एक मंत्री उन्हें आतंकवादियों की बहन कह रहा है। यह भाषा न सिर्फ सेना का, बल्कि समूचे राष्ट्र का अपमान है।” “मुख्यमंत्री मोहन यादव को तुरंत विजय शाह को मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस घटिया बयान की निंदा करनी चाहिए।” “भारत माता की जय” से गूंजा थाना परिसर नगाँव थाने पर काँग्रेसजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने "विजय शाह मुर्दाबाद", "भारत माता की जय", "नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे लगाते हुए मंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की माँग की। प्रदर्शन के दौरान काँग्रेस प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो “हर जिले में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।” “यह लड़ाई सिर्फ एक महिला की नहीं, हर भारतवासी की है” – काँग्रेस काँग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कहा है कि "नारी गरिमा और सैनिक सम्मान पर किया गया यह प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" यह सिर्फ एक बयान नहीं, भाजपा की महिला-विरोधी और राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आईना है। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता: योगेश पटेल, भैयालाल पटेल, नरेंद्र खाटरिया, नारायण पटेल, जितू वर्मा, नईम मलिक, अशोक सेन, शौकत हुसैन सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता व सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें