: भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मूंदी में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा,
Barkat Qureshi / Wed, May 21, 2025 / Post views : 308
भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मूंदी में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा,
गूंजा— "राजीव गांधी अमर रहें!"
संवाददाता – इस्हाक गौरी, मूंदी
मूंदी। आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, तकनीकी क्रांति के अग्रदूत और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को मूंदी के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और “राजीव गांधी अमर रहें” के नारों से वातावरण में देशभक्ति और कृतज्ञता की गूंज भर दी।
किसान कांग्रेस के गजेन्द्र सिंह सोलंकी (बड़नगर) ने बताया कि “राजीव जी ने सिर्फ भविष्य की कल्पना नहीं की, उसे जमीनी हकीकत में बदलने का साहस भी दिखाया,”
“पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से उन्होंने सत्ता को जनता के दरवाज़े तक पहुंचाया, जिससे आम आदमी लोकतंत्र का वास्तविक भागीदार बना।”
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने कहा,
“राजीव गांधी ने जब ‘सदी की दहलीज़ पर खड़ा भारत’ कहा था, तब शायद ही किसी ने कल्पना की हो कि वो सचमुच देश को डिजिटल युग की ओर ले जा रहे हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित लोकेश राठौर, मनोहर पटेल और आशाराम पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा,
“राजीव जी की सोच में समावेश था। वे अंतिम व्यक्ति की प्रगति की बात करते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और संचार— हर क्षेत्र में उन्होंने दूरगामी नीतियाँ बनाईं, जिनका फल आज देश भोग रहा है।”
युवा नेता प्रीयेश चौकड़े ने कहा कि “आज जिस मोबाइल फोन से गाँव का किसान मंडी भाव देखता है, उस तकनीकी क्रांति की नींव राजीव गांधी ने रखी थी,”
कार्यक्रम में गजेन्द्र सिंह सोलंकी, लक्ष्मण पटेल, जितेन्द्र चौहान, मितेश देसाई, लक्ष्मीचंद बाराड़, इस्माइल जाजम, राहुल चौहान,राजू कानूगो, कट्टु राठौर, पप्पी राठौर, सोनू खान, कीर्तीसेन, शेख कय्यूम, राजेश पटेल, राकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद राजीव गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद राजीव गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विज्ञापन
विज्ञापन