Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने लोक कलाकार मुकेश दरबार को अपना सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया

Barkat Qureshi / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 173

Share:
भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने लोक कलाकार मुकेश दरबार को अपना सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया नेपानगर भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपाल लिमिटेड एशिया महाद्वीप की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पेपर मिलो में शुमार नेपा लिमिटेड ने जाने माने वर्ल्ड रिकॉर्ड बूक में नाम दर्ज करने वाले नेपानगर क्षेत्र के आदिवासी नृत्य जागृति कला केंद्र के मुख्य लोक कलाकार माननीय मुकेश दरबार को अपना सांस्कृतिक दूत घोषित किया है। उल्लेखित यह भी है कि गुरुवार को नेपा लिमिटेड ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में नेपा लिमिटेड सीएमडी राकेश कुमार चोखानी ने मुकेश दरबार को अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए कहा कि जागृति कला केंद्र के प्रमुख लोक कलाकार मुकेश दरबार और उनके समूह को हाल ही में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा विश्व के सबसे लंबी अवधि के लोकनृत्य हेतु विश्व कीर्तिमान की मान्यता प्राप्त हुई हैं। वास्तव में दरबार और उनके कलाकारो का समूह लोककला और संस्कृति के माध्यम से नेपानगर का नाम विश्व पटल पर ले जाने का अभिनव प्रयास कर रहे हैं। इस माटी की मूल संस्कृति के मंचन के माध्यम से समय समय पर मुकेश दरबार नेपा लिमिटेड के विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों में सहयोग करते आएं हैं। उनकी इसी निष्ठा और समर्पण के फलस्वरूप इन्हें नेपा लिमिटेड का सांस्कृतिक दूत घोषित किया जाता हैं। गौरतलब हैं कि मुकेश दरबार और उनका दल अब तक देश विदेश में दर्जनों कार्यक्रम आयोजित कर चुका हैं। उनके द्वारा नई दिल्ली में भारत पर्व से लेकर मुंबई, भोपाल, लखनऊ, अयोध्या, जोधपुर, जयपुर, सूरत, उदयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, बैंगलोर, प्रयागराज के अलावा वर्ष 2016 में कंबोडिया और वर्ष 2017 में तुर्कमेनिस्तान में लोक कलाकार के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया जा चुका हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित रूरल माइक्रोइकोनॉमिस्ट दिनेश जैन का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, कंपनी सचिव निधि मिश्रा, नेपा लिमिटेड चिकित्सालय की डॉक्टर निशी गीर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नेपानगर की प्राचार्या डॉक्टर मनीषा साकल्ले सहित कई अफसर कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया और आभार सीएमडी के निज सचिव शिरीष येलवनकर ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें