Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा ने पदभार संभाला

Barkat Qureshi / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 162

Share:
भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा ने पदभार संभाला जिला ब्यूरो चीफ सरिता रघुवंशी भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने पदभार संभाल लिया है। बुधवार को पूर्व सीएमडी राकेश कुमार चोखानी ने प्रशासनिक भवन में उनको अपना दायित्व सौंपते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। गौरतलब हैं कि, नवागत सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा(विशिष्ट सेवा मेडल) भारतीय नौसेना पृष्ठभूमि से हैं। उनके पास 36 वर्षों का कार्यानुभव है। भारतीय नौसेना में विभिन्न पदों पर कार्य करने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व किया और उत्कृष्ट सेवा के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) की शैक्षणिक और व्यावसायिक पृष्ठभूमि : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय, देहरादून के पूर्व छात्र और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, पुणे के गोल्ड मेडलिस्ट, कमोडोर अरविंद वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने भारतीय नौसेना में 36 वर्षों तक सेवा की है। उन्होंने बीएससी, बीटेक और दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए तक की शिक्षा प्राप्त की हैं। भारतीय नौसेना में उपलब्धियां - भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन - नौसेना उच्च कमान पाठ्यक्रम, नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के लिए चुने गए सम्मान और पुरस्कार - कमांडर-इन-चीफ की प्रशंसा (1999) - तीन बार चीफ ऑफ नेवल स्टाफ की प्रशंसा (2004, 2008 और 2016) - महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल नौसेना जहाजों पर सेवा - आईएनएस तिर - आईएनएस नीलगिरि - आईएनएस विक्रांत - आईएनएस राजपूत नेपा लिमिटेड में पदभार संभालने के बाद, नवागत सीएमडी कमोडोर वढेरा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने मिल परिसर स्थित विभिन्न संयंत्रों का मुआयना किया और मिल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों से भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत सुमंत कानफाड़े, प्रबंधक पावर हाउस महेंद्र केशरी, प्रबंधक विपणन प्रशांत कुमार बैथालु, प्रबंधक पेपर मशीन के के देशमुख, कंपनी सचिव, निधि मिश्रा सहित कई अफसर कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें