: भीलवाड़ा में संविधान बचाओ रैली, 108 फीट तिरंगे संग कांग्रेसजनों ने दी लोकतंत्र की हुंकार
Barkat Qureshi / Fri, May 23, 2025 / Post views : 306
भीलवाड़ा में संविधान बचाओ रैली, 108 फीट तिरंगे संग कांग्रेसजनों ने दी लोकतंत्र की हुंकार
राजीव गांधी बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ
ईस्हाक गौरी मूंदी
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के तत्वावधान में बुधवार को "संविधान बचाओ रैली" का भव्य आयोजन ऐतिहासिक उत्साह के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 11 बजे अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
रैली में 108 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे सैकड़ों कांग्रेसजनों ने पूरे जोश और जनभागीदारी के साथ उठाए रखा। रैली गोल प्याऊ चौराहा होते हुए सूचना केंद्र चौराहे तक पहुंची। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
सूचना केंद्र चौराहे पर बलिदान दिवस के अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में एकजुटता का प्रदर्शन
रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने किया। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, युवा कांग्रेस, सेवा दल, पार्षदगण, अधिवक्ता और विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व राज्य मंत्री उर्मिला योगी, प्रदेश कांग्रेस सचिव रंजना शर्मा, हगामी लाल मेवाड़ा, कैलाश झालीवाल, भगवान मुक्कड़, राजेंद्र त्रिवेदी, ओमप्रकाश नारायणीवाल, सुशीला सालवी, धर्मेंद्र पारीक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, योगेश सोनी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़ी भीड़
रैली में भीलवाड़ा शहर के अलावा शाहपुरा, मांडल, आसींद, कोटड़ी, रायपुर, बनेड़ा सहित विभिन्न ब्लॉकों से कांग्रेसजन पहुंचे। महिलाओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
दीपमाला लोट, करिश्मा धौलपुरिया, रेखा भट्ट, मोनिका क्रिश्चियन, ममता शर्मा, शमीम बानो, साबिर शेख, किशन चौधरी जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आयोजन में उत्साह बढ़ाया।
राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, जनता की आवाज को बुलंद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, जनता की आवाज को बुलंद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।विज्ञापन
विज्ञापन