Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मढ़ी की प्राचीन बावड़ी में श्रमदान कर जल संरक्षण की शपथ, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुआ आयोजन

Barkat Qureshi / Sat, Apr 5, 2025 / Post views : 231

Share:
मढ़ी की प्राचीन बावड़ी में श्रमदान कर जल संरक्षण की शपथ, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुआ आयोजन राष्ट्रीय जल मिशन और जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज शनिवार सुबह मढ़ी स्थित ऐतिहासिक बावड़ी में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय जैन ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और जल स्रोतों के संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।   कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं तक, बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। नगर परिषद अध्यक्ष ज्योतिबाला चंद्रमोहन राठौर, उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अनीता राठौर, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र डोडे, श्याम राठौर, देवेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र दसौंधी, लोकेश राठौर, अनिल (छोटू) राठौर, पत्रकार नंदकिशोर राठौर, रमेश राठौर, शाहरुख मंसूरी और ओमप्रकाश कोचर समेत नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस श्रमदान कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बावड़ी जैसे पारंपरिक जल स्रोतों की स्वच्छता था, बल्कि जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था। स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु ऐसे अभियानों की अहम भूमिका है।   कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि जल ही जीवन है और हर व्यक्ति को इसके संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें