Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मध्यप्रदेश में महिला शिक्षा को नई दिशा: वंदना जाधव बनीं DJHRF की महिला शिक्षा सेल की प्रदेश अध्यक्षा

Barkat Qureshi / Mon, Jun 30, 2025 / Post views : 358

Share:
मध्यप्रदेश में महिला शिक्षा को नई दिशा: वंदना जाधव बनीं DJHRF की महिला शिक्षा सेल की प्रदेश अध्यक्षा संवाददाता लोकेंद्र तिरोले खंडवा/समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे राष्ट्रीय संगठन डिग्निटी जस्टिस फॉर ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (DJHRF) ने मध्यप्रदेश में महिला शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था ने वंदना जाधव को मध्यप्रदेश महिला शिक्षा सेल की प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजसिंह परमार एवं उनकी केंद्रीय टीम की सहमति से की गई है, जिसमें मध्यप्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह मंडलोई (रक्तमित्र शैलू मंडलोई) एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता एकले की अनुशंसा प्रमुख रही। DJHRF भारत सरकार के नीति आयोग, एमसीए एवं एमएसएमई से पंजीकृत एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संगठन (NGO) है, जो देशभर में समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना है, बल्कि समाज में जागरूकता, अधिकारों की रक्षा और समग्र विकास के लिए ठोस प्रयास करना भी है। DJHRF के प्रमुख कार्यक्षेत्रों में शामिल हैं समाजसेवा व मानवाधिकार संरक्षण पर्यावरण जागरूकता व संरक्षण रक्तदान को बढ़ावा देना अनाथालय एवं वृद्धाश्रमों में सेवा सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना शिक्षा का अधिकार (RTE) के अंतर्गत जनजागरूकता स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन पुस्तक वितरण एवं विज्ञान-शिक्षा में नवाचार वंदना जाधव, जो समाज में पहले से ही शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर सक्रिय रही हैं, अब इस नई जिम्मेदारी के तहत पूरे मध्यप्रदेश में महिला शिक्षा के क्षेत्र में नये प्रयासों को गति देंगी। उनकी नियुक्ति से राज्य में महिला शिक्षा की पहुँच और प्रभाव में निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वंदना जाधव को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण से निर्वहन करेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें