: मसनगांव, मांदला व चारखेड़ा में लगेगी चौपाल कलेक्टर श्री जैन सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं
Barkat Qureshi / Mon, Jun 9, 2025 / Post views : 224
मसनगांव, मांदला व चारखेड़ा में लगेगी चौपाल कलेक्टर श्री जैन सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 9 जून कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन आगामी 13 जून को जिले के तीनों विकासखण्ड हरदा, टिमरनी व खिरकिया के एक-एक गांव में आयोजित ‘‘ग्राम चौपाल’’ में वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। उन्होने बताया कि 13 जून को प्रातः 11 बजे टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम चारखेड़ा में, दोपहर 1 बजे हरदा विकासखण्ड के ग्राम मसनगांव तथा दोपहर 3 बजे खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम मांदला में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। कलेक्टर श्री जैन ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि चौपाल के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण का प्रयास करें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि चौपाल में आये ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी जरूर दें। कलेक्टर श्री जैन ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि चौपाल आयोजन से पूर्व पंचायत सचिव व रोजगार सहायक के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों के समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त कर उन्हें पंचायत की शिकायत पंजी में दर्ज करें तथा निराकरण की कार्यवाही शुरू करें।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 9 जून कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन आगामी 13 जून को जिले के तीनों विकासखण्ड हरदा, टिमरनी व खिरकिया के एक-एक गांव में आयोजित ‘‘ग्राम चौपाल’’ में वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। उन्होने बताया कि 13 जून को प्रातः 11 बजे टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम चारखेड़ा में, दोपहर 1 बजे हरदा विकासखण्ड के ग्राम मसनगांव तथा दोपहर 3 बजे खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम मांदला में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। कलेक्टर श्री जैन ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि चौपाल के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण का प्रयास करें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि चौपाल में आये ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी जरूर दें। कलेक्टर श्री जैन ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि चौपाल आयोजन से पूर्व पंचायत सचिव व रोजगार सहायक के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों के समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त कर उन्हें पंचायत की शिकायत पंजी में दर्ज करें तथा निराकरण की कार्यवाही शुरू करें।विज्ञापन
विज्ञापन