Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: महापौर जी द्वारा पलाश के पत्तों से बने पत्तल-दोनों का वितरण कल नगर निगम परिसर में

Barkat Qureshi / Tue, Jul 8, 2025 / Post views : 247

Share:

महापौर जी द्वारा पलाश के पत्तों से बने पत्तल-दोनों का वितरण कल नगर निगम परिसर में

संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा 09 जुलाई 2025, बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से नगर निगम परिसर में पलाश के पत्तों से बने पत्तल व दोने का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। यह वितरण उन आयोजकों को किया जा रहा है जो भंडारा या अन्य आयोजन कर रहे हैं। यह पहल माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में की जा रही है। नगर निगम द्वारा यह कदम प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उठाया गया है, जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके और शहर प्लास्टिक मुक्त बन सके। सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है, जिससे धार्मिक आयोजनों में पारंपरिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग हो सके। नगर निगम खंडवा सभी नागरिकों से अपील करता है कि स्वच्छता बनाए रखें और इस पहल का लाभ उठाकर खंडवा को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सहयोग करें। आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं जय श्री दादाजी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें