Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: महिला सशक्तिकरण की मिसाल रहटगाँव में भव्य महिला दिवस समारोह मनाया गया

Barkat Qureshi / Sun, Mar 9, 2025 / Post views : 245

Share:
महिला सशक्तिकरण की मिसाल रहटगाँव में भव्य महिला दिवस समारोह मनाया गया रहटगाँव - सिनर्जी संस्थान व TDH के सहयोग से चलाए जा रहे प्रोग्राम किशोर- किशोरी संसाधन केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रहटगाँव के पर्यावरण भवन में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत जनगीत से हुई, जिसके बाद सभी महिलाओं का स्वागत और अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना, उनके योगदान को पहचान दिलाना और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा, समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान दिलाने की दिशा में लोगों को जागरूक करना भी इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य था। वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा की और बताया कि उन्होंने अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए किन-किन चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने संदेश दिया कि "अगर हमारा कोई सपना है, तो हमें ही उसे पूरा करना होगा, दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।" आत्मविश्वास और संकल्प के साथ कोई भी कार्य संभव है, और कोई भी ऐसा काम नहीं जो महिलाएँ नहीं कर सकतीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सरोजिनी नायडू, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, द्रौपदी मुर्मू जैसी महान महिलाओं का उदाहरण देकर सकारात्मक संदेश दिया और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन युवा लड़कियों ने किया, जिससे यह संदेश दिया गया कि आने वाली पीढ़ी भी नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की। इस कार्यक्रम में शिक्षक सीमा ठाकुर (आम्बा),मनीषा मेडम (बौथी)आंगनवाडी कार्यकर्ता लीलावती (मन्नासा) सहायिका लालता जी (मन्नासा)आशा कार्यकर्ता संध्या जी बडवानी सिनर्जी संस्थान से पप्पु पवार,श्रीचन्द्र पवार,पिरथी काजले,सरोज व रक्षा हिरवा. युवा साथी सपना कलम,सोम्या,अंजली,आशावती,संध्या,अर्चना,रमावती,अभिनता,किरण,तमन्ना तवर,स्वेता सामिल रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें