Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस पहुँची कन्या विद्यालय एवं छात्रावास

Barkat Qureshi / Sat, Jul 12, 2025 / Post views : 260

Share:

हरदा पुलिस का सराहनीय प्रयास

महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस पहुँची कन्या विद्यालय एवं छात्रावास

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज जिला हरदा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे एवं उप पुलिस अधीक्षक अरुणा सिंह एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना पाटिल के निर्देशन मे महिला थाना से म.आर.उमा सेंगर,म.आर.जया लहरे, उपस्थित रहीं। उन्होंने बालिकाओं को "गुड टच एवं बैड टच" की पहचान, बचाव के तरीके, आत्म-सुरक्षा उपायों तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यह भी बताया गया कि यदि वे किसी प्रकार की असहज या विपरीत स्थिति में हों, तो तुरंत परिवार, शिक्षक या नजदीकी पुलिस अधिकारी को सूचित करें। साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और डायल 112 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार की स्थिति में साहसपूर्वक कार्यवाही करने के लिए प्रेरित करना था। छात्राओं ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ सहभागिता की और विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जिनका अधिकारियों द्वारा सरल व प्रभावी उत्तर दिया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन एवं छात्रावास प्रभारीगण ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा के प्रति सजगता लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें