Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: महेन्द्रगाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को किया जागरूक

Barkat Qureshi / Sun, Jan 12, 2025 / Post views : 244

Share:
महेन्द्रगाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को किया जागरूक सायबर, महिला संबंधि अपराध, यातायात जागरूकता , नशा मुक्त समाज विषयों पर किया जागरूक जिले में अपराधों की रोकथाम एवं उन प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के नागरिकों को नये नये अपराधों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है । इसी उद्देश्य से जिला हरदा में जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहै है । पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के नेतृत्व में सिराली थाना अंतर्गत महेन्द्रगाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में सायबर अपराध पर चर्चा करते हुए एसपी हरदा ने बताया कि आजकल इंटरनेट के माध्यम से सायबर अपराधों का खतरा बढ़ गया है । उन्होंने बताया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी , बैक डिटेल, तथा ओटीपी न देकर आप धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, ठगी जैसे अपराधों से बचा जा सकता है साथ ही उन्होने बताया की आजकल ऑन लाईन गिरफ्तारी के कैसे बढे है ओर ऑन लाईन पुलिस द्वारा किसी भी अपराध में ऑनलाईन गिरफ्तारी नही की जाती है । इसी प्रकार से नकली पुलिस का कॉल आने पर शीघ्र ही जिला पुलिस अथवा थाने से संपर्क करें ।  महिला संबंधित अपराध पर एएसपी हरदा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि यादि महिला से संबंधित किसी प्रकार की घटना जैसे छेड़छाड़ ,घरेलू हिंसा तथा अन्य अव्यवहारिक घटना होने पर तुरंत अपने अधिकारो का उपयोग करते हुये पुलिस से संपर्क करें । यातायात जागरूकता के तहत थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुये हेलमेट ,एवं सीटबेल्ट का उपयोग करने की समझाईश दी साथ ही ड्रायविंग लायसेंस, वाहन का बीमा , रजिस्ट्रेशन अन्य दस्तावेज रखने की सलाह दी गई । उन्होने बताया की सड़क दुर्घटना से बचने के लिये यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है । भारत सरकार द्वरा चलाई जा रही गुड सेमेरिटन योजना जिसमें जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5000/- रूपये की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया । नशा खोरी के मुद्दे पर एनजीओ. प्रमुख ने बताया कि नशे का प्रभाव न केवल स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि यह अपराधों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने नशे से बचने के उपायों पर चर्चा की और ग्रामवासियों से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की । ग्राम रक्षा समिति की भूमिका पर चर्चा करते हुये बताया कि ग्राम रक्षा समितियां ग्रामों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा में सहयोग दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे , अति. पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोविया , डीएसपी. सायबर सेल अरूणा सिंह, थाना सिराली प्रभारी निकिता विल्सन , यातायात प्रभारी संदीप सुनेश, रनि. रजनी गुर्जर, ग्राम सरपंच छाया गौर, जनपद सदस्य मनीषा गौर ,ग्राम शिक्षक कमलेश गौर, नीरज गुर्जर प्रयास सामाजिक न्याय संस्था उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें