Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: माँ रेवा न्यास खरगोन ने साहित्यकक्षणिक गतिविधियों के लिए अशोक पराशर जी,का सम्मान किया

Barkat Qureshi / Tue, Jul 1, 2025 / Post views : 470

Share:
माँ रेवा न्यास खरगोन ने साहित्यकक्षणिक गतिविधियों के लिए अशोक पराशर जी,का सम्मान किया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला पूर्ण निष्ठा के साथ निःस्वार्थ समाजसेवा करने वाले समाज में सूर्य की भांति चमकते है। नार्मदीय ब्राह्मण समाज में ऐसे ही एक प्रकाशमय सूर्य का नाम है श्रीमान अशोक पराशरजी का। समाज के अग्रणी व्यक्ति श्री अशोक पराशरजी का जन्म हरदा निवासी स्व. श्री शंकरलालजी पराशर एवं गं. भा. सुशीलाबाई पराशरजी के यहाँ दिनांक 14 अक्टूबर 1954 को हुआ। आपका बचपन, शिक्षा, विवाह एवं शासकीय सेवा हरदा में ही सम्पत्र हुई है। आपने अपनी सेवा शासकीय शिक्षक के रूप में प्रारंभ कर बाद में दुग्ध विकास निगम में सेवारत रहते हुए निवृत्त हुए। सेवाकाल के दौरान सामाजिक कार्यों के साथ ही अनेक महत्तवपूर्ण संगठनों में विभित्र पदों पर आसीन रहकर आपने अपनी महती भूमिका निभायी है। आप व्हालीबाल एवं बेडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे है तथा साहित्य के क्षेत्र में भी आप सक्रिय रहे है। आप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक है तथा आपने भारतीय जनता पार्टी जैसी राजनीतिक पार्टी में सेवाभारती, शिक्षक प्रकोष्ठ एवं किसान मोर्चा में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए विभित्र पदों पर कार्य कर अपनी विशिष्ट कार्यशेती की अमिट छाप छोड़ी है। वर्तमान में आप नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट हरदा के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में समाज को अपनी उत्तम सेवाएँ प्रदान कर रहे है। व्यवहार में अति सहज-सरल तथा सामाजिक संस्कारों से परिपूर्ण मृदुभाषी आप श्री का सम्मान करते हुए माँ रेवा न्यास स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करता है। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना के साथ आपका वंदन... अभिनंदन....

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें