: मामला खंडवा जनपद की ग्राम पंचायत रनगांव का ग्राम पंचायत के द्वारा पीएम आवास का लाभ नहीं देने का आरोप
Barkat Qureshi / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 172
मामला खंडवा जनपद की ग्राम पंचायत रनगांव का ग्राम पंचायत के द्वारा पीएम आवास का लाभ नहीं देने का आरोप
पीड़ित पक्ष ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी नहीं मिला पीएम आवास का लाभ

संवाददाता ईस्हाक गौरी मुंदी
खंडवा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रणगाँव के ग्राम रिजगाँव मे एक परिवार को पीएम आवास का लाभ नहीं दिया देने का आरोप है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास आवास योजना कि सूची मे उन्हें अन्य कैटिगरी में डाल दिया जबकि वह अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते है।और पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिजगाँव के निवासी है।
बड़े अधिकारीयों को कराया अवगत-
पीड़ित राजेश पिता इंदर सिंह जाति(एसटी) भिलाला ग्राम रिजगांव पोस्ट कोलगांव जिला खंडवा तहसील खंडवा ने बताया कि पीएम आवास का लाभ लेने के लिए मेने पंचायत सरपंच-सचिव को अवगत करने के साथ साथ जनपद सीईओ सहित जिला पंचायत के बड़े अधिकारीयों को आवेदन पत्र के माध्यम से मेरी समस्या को लेकर अवगत कराया लेकिन आज दिनांक तक मुझे पीएम आवास का लाभ नहीं मिला।
अन्य केटेगिरी मे नाम डालने का आरोप-
पीड़ित राजेश इन्दर सिंह जाति भिलाला ने बताया कि पंचायत द्वारा जानबूझ कर हमारा नाम अन्य कैटिगरी में डाल दिया गया सरपंच सचिव के पास जाते हैं तो वह बोलते हैं कि तुम्हारा एसटी कोटा आएगा तब आपको आवास योजना का लाभ दिया जाएगा मेरा आवास सुची में नाम होने के बाद भी मेरा नाम आवास सुची में अन्य कैटिगरी में जान बूझकर डाल दिया है और जाब कार्ड में भी जाति (अन्य) डाल दिया है जबकि मेरी जाति भिलाला (एसटी) से आता हूं जिससे मेरा नाम अन्य कैटिगरी में बहुत पीछे हो गया है।
इस बारे मे खंडवा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा करना चाहा लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन