Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मुंदी के मोनू राठौर ने की सनावद के होटल मे की आत्महत्या ,परिजन सदमे मे 

Barkat Qureshi / Fri, Jan 10, 2025 / Post views : 292

Share:
मुंदी के मोनू राठौर ने की सनावद के होटल मे की आत्महत्या ,परिजन सदमे मे मूंदी में रहने वाले युवक रूपेश उर्फ मोनू पिता संतोष राठौर ने सनावद के एक निजी होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फाँसी लगाने से पहले रूपेश ने अपने एक दोस्त को मैसेज भेजकर सूचना दी कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। और मुझे बचा लो। युवक को दोपहर 1:20 पर किए गए मैसेज के बाद उसके दोस्तो ने वहीं से उसके परिवार और सनावद थाने पर सूचना दी। थाने से एएसआई बीएस जमरे चंपालाल सोलंकी मौके पर पहुंचकर युवक जिस कमरे में था। वहां का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो युवक रस्सी के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था। कुछ देर में उसके दोस्त भी घटनास्थल पर पहुंचे। और उन्होंने मैसेज के संबंध में जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि मूंदी निवासी युवक की आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर पीएम करवाया जा रहा है। उसके परिवार के बयान लेकर मामले की जांच कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन शाम 6,30 बजे मुंदी लेकर पहुचे जहाँ बड़ी संख्या में रूपेश उर्फ मोनू के दोस्त और परिवार वाले पहुँचे, मोनू का शव देकर उसके परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था । मोनू का अंतिम संस्कार नगर के स्थानीय मुक्ति धाम पर किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें