Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत हितग्राहियों को दी गई सौंगातें,वार्ड व पंचायत स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Barkat Qureshi / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 178

Share:
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत हितग्राहियों को दी गई सौंगातें,वार्ड व पंचायत स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम हरदा 27 जनवरी 2025/ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार दिलाने के उद्देश्य से गत 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान प्रारम्भ किया गया था, जोकि 26 जनवरी तक जारी रहा। इस अभियान के दौरान जिन हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत हुए उन्हें हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरदा नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर इन्दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी एलइडी टीवी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों व समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों की भलाई के लिये कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि गत एक वर्ष में प्रदेश सरकार ने अनेक विकास कार्य कराये है, जिससे नागरिकों की समस्याएं कम हुई है और उनके जीवन में खुशहाली आई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने इस अवसर पर कहा कि जनकल्याण अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजित किये गये। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गेहलोत ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति को उसकी पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये यह अभियान प्रारम्भ किया था। जिले के हजारों नागरिकों ने इस अभियान का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का निराकरण किया है। जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने इस अवसर पर बताया कि जिले में जनकल्याण अभियान के दौरान कुल 300 शिविर आयोजित कर नागरिकों से प्राप्त 44393 आवेदनों का निराकरण किया गया है। कार्यक्रम में ये हितग्राही हुए लाभान्वित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्री भुवनेश शर्मा व मायाबाई को भूखण्ड नामांतरण प्रमाण-पत्र प्रदान किये। जबकि उर्वशी गुर्जर, किरण शर्मा व आशाबाई रैकवार को कल्याण पेंशन योजना तथा खातून अली को पेंशन प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में हितग्राही सलमा बी, मेहमूदा बी, मुशीर अहमद तथा दिलीप पगारे को अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र तथा मोहसिन खान को सायकल अनुदान सहायता प्रदान की गई। श्रीमती सरस्वतीबाई, कार्तिक उपाध्याय व अनिकेत पस्टारिया को संबल पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में हितग्राही क्षिप्रा बाई राठौर, शोभा ठाटे, राजेन्द्र राजपूत, शांता बाई, विष्णु त्रिवेदी, रिंकी राठौर, नियाज मोहम्मद व गेंदालाल को आयुष्मान कार्ड तथा गरीबदास, मोहम्मद मुबारिक मंसूरी, ओमप्रकाश, विनोद कुमार शवले, सदन गाईन, रामहेत व अमजद खान को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा अनिता बाई, राजेश उइके, बृजमोहन तंवर, प्रेमनारायण सोनेर, शेख हनीफ, रहीम कुरैशी, इरफान, महेश विश्वकर्मा, शाहीद खान, जावेद खान, रामस्वरूप गुर्जर को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में उद्योग विभाग की स्वरोजगार योजना अंतर्गत हितग्राही समीर खान को किराना दुकान के लिये 3 लाख रूपये, अक्षय तलरेजा को ऑटो पार्ट्स के लिये 5 लाख रूपये तथा अंशु कोठारी को इलेक्ट्रॉनिक दुकान के लिये 7.45 लाख रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा हितग्राही श्री निवास तुकाराम, ललित सुमेरसिंह, रामचन्द्र नंदलाल, विश्राम बुखारया तथा रामविलास हरिसिंह को सिंचाई यंत्र तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सुधीर शर्मा को 90 हजार तथा अब्दुल रसीद को 60 हजार रूपये के किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये। कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत हितग्राही प्रदीप गौर, पिंकी मालवीय व राहुल मोरे को स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें