: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा आएंगे
Barkat Qureshi / Sun, Jun 29, 2025 / Post views : 246
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा आएंगे
संवाददाता रामचन्द्र कासडे
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जून को खंडवा आएंगे तथा नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम तथा दादा धूनी वाले मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 जून को सुबह 11:30 बजे इंदौर हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे खंडवा की कृषि उपज मंडी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खंडवा के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम तथा दादा धूनी वाले मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 4 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
संवाददाता रामचन्द्र कासडे
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जून को खंडवा आएंगे तथा नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम तथा दादा धूनी वाले मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 जून को सुबह 11:30 बजे इंदौर हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे खंडवा की कृषि उपज मंडी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खंडवा के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम तथा दादा धूनी वाले मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 4 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।विज्ञापन
विज्ञापन