: मूंग फसल की सिंचाई के लिये नहरों में सुधार कार्य जारी
Barkat Qureshi / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 214
मूंग फसल की सिंचाई के लिये नहरों में सुधार कार्य जारी
हरदा 28 मार्च 2025/ मूंग सिंचाई वर्ष 2025 को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों में आवश्यक रिपेयरिंग के कार्य कराये जा रहे है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री डी.के. सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा नहरों से घास एवं गाद निकालने का कार्य लगातार जारी है। उन्होने जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारियों को यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये है। हंडिया शाखा नहर की कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी नहर रिपेयरिंग, हेडअप हटाने एवं गाद निकालने का कार्य लगातार जारी है। जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों के कमाण्ड एरिया व एलान क्षेत्र को चूने की लाइन डालकर चिन्हित किया जा रहा है।
हरदा 28 मार्च 2025/ मूंग सिंचाई वर्ष 2025 को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों में आवश्यक रिपेयरिंग के कार्य कराये जा रहे है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री डी.के. सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा नहरों से घास एवं गाद निकालने का कार्य लगातार जारी है। उन्होने जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारियों को यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये है। हंडिया शाखा नहर की कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी नहर रिपेयरिंग, हेडअप हटाने एवं गाद निकालने का कार्य लगातार जारी है। जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों के कमाण्ड एरिया व एलान क्षेत्र को चूने की लाइन डालकर चिन्हित किया जा रहा है।विज्ञापन
विज्ञापन