Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मूंग फसल खरीदी समर्थन मूल्य पर अतीशीघ्र शुरू की जावे -हरदा विधायक डाँ दोगने

Barkat Qureshi / Fri, May 23, 2025 / Post views : 277

Share:
मूंग फसल खरीदी समर्थन मूल्य पर अतीशीघ्र शुरू की जावे -हरदा विधायक डाँ दोगने हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर किसानों की मूंग फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर अतिशीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले के किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल तैयार हो चुकी है। मूंग फसल की खरीदी प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य पर की जाती है परंतु वर्तमान में सरकार द्वारा किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने हेतु कोई योजना नहीं बनाई है। जिसके कारण फसल खरीदी में देरी हो रही है जो की उचित नहीं है। मूंग फसल की खरीदी में देरी होने से आगामी समय में किसानों को अपनी फसल मंडी में विक्रय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है एवं आर्थिक नुकसान भी होगा। इस हेतु मेरा आपसे अनुरोध है कि किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खरीदी अतिशीघ्र समर्थन मूल्य पर शुरू किए जाने हेतु उचित व्यवस्था कराए जाने का कष्ट करें। यदि सरकार द्वारा किसानों की मूंग फसल खरीदी के लिए कोई योजना अथवा समय सीमा तय की गई है, तो उसे स्पष्ट करें। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके पूर्व हरदा विधायक द्वारा हरदा कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर मूंग फसल खरीदी करने की मांग की जा चुकी है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा यह बताया गया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए एवम मूंग फसल खरीदी समर्थन मूल्य पर अति शीघ्र शुरू कराए जाने के संबंध में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में दिनांक की 24 मई 2025 शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से खिरकियां मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा। उक्त धरना प्रदर्शन में हरदा विधायक द्वारा समस्त किसान भाइयों एवं कांग्रेसजनों से शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें