: मूंदी के विधुत विभाग के लाइनमैन के पद पर कार्यरत आत्माराम साद के सेवानिवृत होने पर विदाई का भव्य समारोह आयोजित किया गया
Barkat Qureshi / Tue, Apr 1, 2025 / Post views : 183
मूंदी के विधुत विभाग के लाइनमैन के पद पर कार्यरत आत्माराम साद के सेवानिवृत होने पर विदाई का भव्य समारोह आयोजित किया गया
4 दशको तक विद्युत विभाग में बेदाग रहकर कार्य कर रहे लाइनमेन हुए सेवानिवृत जी हा हम बात कर रहे है,आत्माराम साद की जो कि विगत 39 सालो से विधुत विभाग में अपना सेवा देते आ रहे हैं और आज लाइनमैन के पद से लगभग 39 वर्ष तक का कार्यकाल को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए आत्माराम साद ने बिजली विभाग में नौकरी कर अपने सारे कर्तव्यों का निर्वहन किएं विदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर अधिकारीयो व सहकर्मीयो ने कहा कि आत्माराम साद बिजली विभाग में बड़े ही ईमानदारी और कुशलतापूर्वक अपना सेवाए दी है इसके लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं आगे उन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की वहीं मौके पर मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर भेंट स्वरूप उपहार दिये शुभकामनाएं दी। बिजली कम्पनी के साथी कर्मचारियो ने आत्माराम साद को बग्गी पर सवार कराया । उसके बाद ढोल ढमाको के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कर्मचारियो ने जुलूस निकाला । साद का अलग अलग स्थानो पर नागरिको ने सम्मान किया । यह भी संयोग है कि आज 31मार्च को ही श्री साद का जन्म दिन भी है । लक्षमण पटेल, अन्टू शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आत्माराम साद जी ने अपनी कर्मठता , ईमानदारी ओैर व्यवहारकुशलता से जनता एवं साथी कर्मचारियो दिलो मे जगह बनायी थी नागरिको की बिजली सम्बन्धी समस्या हो या विभाग से जनता का कोई कार्य हो उन्होने बेहद कुशलता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। वहीं सेवानिवृत्त लाइनमैन आत्माराम साद ने कहा कि मुझे काम करते हुए 39 वर्ष बीत गये सभी का पूरा सहयोग रहा इसके लिए मैं पदाधिकारी सहकर्मियों एवं आमजन का शुक्रगुजार हूं विदाई समारोह में सभी विद्युत कर्मी,परिजन,मित्रगण बडी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
