: मूंदी में समर कैंप का शुभारंभ बच्चों में संस्कार, आत्मबल और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण
Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 242
मूंदी में समर कैंप का शुभारंभ
बच्चों में संस्कार, आत्मबल और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण
मूंदी, 24 मई (संवाददाता):इस्हाक़ गौरी मुंदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति सेंटर मूंदी में शनिवार को तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें संस्कार, नैतिक मूल्य व आत्मिक बल का संचार करना है।
प्रातः 8 बजे आरंभ हुए उद्घाटन सत्र में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कैंप प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगा और 26 मई को समापन होगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। समर कैंप प्रभारी बीके पिंकी दीदी ने जानकारी दी कि यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क है। इसमें योग, मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशप्रेम से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
बीके पिंकी दीदी ने बच्चों को समय के महत्व, लक्ष्य निर्धारण और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन व आत्मविश्वास की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि –
“बचपन में जो मूल्य दिए जाते हैं, वे जीवनभर की नींव बनते हैं। यह शिविर बच्चों के जीवन को सुंदर दिशा देगा।”
बीके पूजा दीदी ने शिविर को एक आध्यात्मिक विद्यालय की संज्ञा देते हुए कहा –
“जैसे विद्यालयों में हम डॉक्टर या इंजीनियर बनने की शिक्षा लेते हैं, वैसे ही यहाँ परमपिता परमात्मा द्वारा श्रेष्ठ मानव बनने की शिक्षा दी जाती है। श्रीकृष्ण और श्रीराधा जैसे दैवी गुणों को जीवन में उतारना ही इस शिक्षण का उद्देश्य है।”
बीके जमना दीदी ने कमेंट्री योग के माध्यम से बच्चों को परमात्मा शिव से जुड़ने का अभ्यास कराया, जिससे उन्हें मानसिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।
कार्यक्रम में बीके ज्योति दीदी, वैशाली दीदी, निवेदिता बहन, कविता बहन, शिखा बहन, कंचन बहन, एवं श्रीमती सुधीरा चंद्रवंशी, शिव माता, सरजू माता, श्रीमती लता चौहान, श्रीमती उषा राठौर, शंकर भाई, लोकेश राठौर सहित कई सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा मीडिया प्रतिनिधि एवं मूंदी पुलिस थाना से आलेस भी उपस्थित रहे।
शिविर के प्रथम दिन की गतिविधियों में योगाभ्यास, मनोरंजक खेल, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का वातावरण ऊर्जा, अनुशासन और आनंद से परिपूर्ण रहा।
परमपिता शिव बाबा की कृपा और सभी सहयोगियों के समर्पण से समर कैंप का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

परमपिता शिव बाबा की कृपा और सभी सहयोगियों के समर्पण से समर कैंप का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विज्ञापन
विज्ञापन