: मोराने परिवार द्वारा 9 दिवसीय गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन
Barkat Qureshi / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 149
मोराने परिवार द्वारा 9 दिवसीय गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन
हरदा नगर में गुरव समाज के प्रतिष्ठित मोराने परिवार द्वारा श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का प्रतीक माता गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरव समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा ज्यादातर निमाड़ क्षेत्र में गणगौर माता के पर्व का आयोजन किया जाता है। परंतु भुआणा क्षेत्र में पहली बार यह आयोजन होने जा रहा है। हेमंत मोराने ने बताया कि समाज के संत श्री शिव सेवक दास जी महाराज के सानिध्य में 23 से 31 मार्च तक नगर के सीताराम गार्डन, बायपास रोड, हरदा में आयोजन संपन्न होगा। नौ दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी। जिसमें महिला और पुरुषों की मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
हरदा गुरव समाज के अध्यक्ष पंकज भद्रावले और प्रदेश अध्यक्ष बलराम काले ने बताया कि आयोजन में प्रमुख माता की स्थापना से लेकर विसर्जन तक समस्त समाजिक बंधु शामिल होकर माता के आयोजन में श्रद्धा और भक्तिभाव से आयोजन को सफल बनाएंगे ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला मंडलों की विशेष प्रस्तुति : प्रतिदिन सायं 6:40 बजे से 8:30 बजे तक, पुरुष मंडलों की विशेष प्रस्तुति : प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से होगी। समाज के और परिवार के हेमंत मोराने ने बताया कि समाज में हो रहे पहली बार के इस भव्य आयोजन को लेकर समाज जनों में विशेष उत्साह है। आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत रविवार प्रातः गुरव समाज हरदा के सभी घरों में आमंत्रण पत्रक एवं पीले चावल वितरित कर समाज बंधुओं को स्नेहभाव से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बलराम काले (प्रदेश अध्यक्ष) गुरव समाज कल्याण संघ, उमेश चोलकर, जयंत भद्रावले, धीरेन्द्र सेवारिक, हितेंद्र काले, गणेश काले, पूर्व अध्यक्ष महेश चोलकर , संजय मोराने, गौरव चोलकर , हेमंत मोराने, सहित समाज के अन्य गणमान्यजनों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर आयोजक परिवार के हेमंत मोराने ने बताया कि यह पहला अवसर है जब हरदा नगर में माता श्री गणगौर (रनुबाई माता) का इतना भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु समाज बंधुओं एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
हरदा नगर में गुरव समाज के प्रतिष्ठित मोराने परिवार द्वारा श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का प्रतीक माता गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरव समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा ज्यादातर निमाड़ क्षेत्र में गणगौर माता के पर्व का आयोजन किया जाता है। परंतु भुआणा क्षेत्र में पहली बार यह आयोजन होने जा रहा है। हेमंत मोराने ने बताया कि समाज के संत श्री शिव सेवक दास जी महाराज के सानिध्य में 23 से 31 मार्च तक नगर के सीताराम गार्डन, बायपास रोड, हरदा में आयोजन संपन्न होगा। नौ दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी। जिसमें महिला और पुरुषों की मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
हरदा गुरव समाज के अध्यक्ष पंकज भद्रावले और प्रदेश अध्यक्ष बलराम काले ने बताया कि आयोजन में प्रमुख माता की स्थापना से लेकर विसर्जन तक समस्त समाजिक बंधु शामिल होकर माता के आयोजन में श्रद्धा और भक्तिभाव से आयोजन को सफल बनाएंगे ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला मंडलों की विशेष प्रस्तुति : प्रतिदिन सायं 6:40 बजे से 8:30 बजे तक, पुरुष मंडलों की विशेष प्रस्तुति : प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से होगी। समाज के और परिवार के हेमंत मोराने ने बताया कि समाज में हो रहे पहली बार के इस भव्य आयोजन को लेकर समाज जनों में विशेष उत्साह है। आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत रविवार प्रातः गुरव समाज हरदा के सभी घरों में आमंत्रण पत्रक एवं पीले चावल वितरित कर समाज बंधुओं को स्नेहभाव से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बलराम काले (प्रदेश अध्यक्ष) गुरव समाज कल्याण संघ, उमेश चोलकर, जयंत भद्रावले, धीरेन्द्र सेवारिक, हितेंद्र काले, गणेश काले, पूर्व अध्यक्ष महेश चोलकर , संजय मोराने, गौरव चोलकर , हेमंत मोराने, सहित समाज के अन्य गणमान्यजनों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर आयोजक परिवार के हेमंत मोराने ने बताया कि यह पहला अवसर है जब हरदा नगर में माता श्री गणगौर (रनुबाई माता) का इतना भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु समाज बंधुओं एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।विज्ञापन
विज्ञापन