Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मोहर्रम को लेकर मूंदी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Barkat Qureshi / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 249

Share:
मोहर्रम को लेकर मूंदी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित – संवाददाता ईस्हाक गौरी, मूंदी मूंदी – आगामी मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम मूंदी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र नरवरिया ने की, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों सहित सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में ताजिया जुलूस, छबील और तबर्रुक वितरण जैसे पारंपरिक आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थितजनों से पर्व के दौरान अनुशासन, भाईचारा और संयम बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की सख्त चेतावनी — अफवाहों से सावधान रहें प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, उत्तेजक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों पर नियंत्रण हेतु सोशल मीडिया की निगरानी विशेष रूप से की जाएगी। अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी सभी धार्मिक आयोजनों के लिए कम से कम 72 घंटे पहले लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी कार्यक्रम समय सीमा के भीतर प्रारंभ और समाप्त किए जाएं। कोई भी नई परंपरा बिना पूर्व अनुमति शुरू न की जाए। नागरिकों से सहयोग की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। बैठक में नगर के वरिष्ठजन, समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें