Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: म.प्र बलाही समाज संघ के चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू, चुनाव कार्यक्रम घोषित ,विधानसभा चुनाव की तर्ज पर कराए जाएंगे चुनाव

Barkat Qureshi / Thu, Feb 6, 2025 / Post views : 155

Share:
म.प्र बलाही समाज संघ के चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू, चुनाव कार्यक्रम घोषित ,विधानसभा चुनाव की तर्ज पर कराए जाएंगे चुनाव खंडवा:- मध्य प्रदेश बलाही समाज संघ जिला इकाई के जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है।वही नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 20 से 22 फरवरी , नाम वापसी की तिथि 23 ओर 24 रखी गई है।25 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।इसी के साथ चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा और 2 मार्च को मतदान कराया जाएगा।उसी दिन मतगणना ओर परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे । उक्त आशय का निर्णय 4 फरवरी 2025 मंगलवार को रामनगर में ओम प्रकाश कोचले के निवास पर आयोजित मध्य प्रदेश बलाही समाज संघ की बैठक में लिए गए । बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और गोपनीय बनाने के लिए जिले भर में सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें कोई भी सामाजिक बंधु सदस्यता ग्रहण कर सकता है। और चुनाव में यही सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए एक सदस्यता समिति भी बनाई गई है जिसमें लखनलाल वानखेडे, ओम प्रकाश कोचले,दिलीप इंगले,गोविंद सावनेर ,भगवान पचोरे को नियुक्त किया गया हैं।वही निर्वाचक मंडल में निर्वाचन अधिकारी प्रो कुलदीप सिंहफरे,आर एल दवे,सुखदेव पवार,महेश सावनेर, शिवनारायण माणिक ओर संजय करोले को बनाया गया है।इसी प्रकार पर्यवेक्षक दल में एफ एस जगदाले जिला धार ओर के बी मंसारे खरगोन तथा प्रदेश अध्यक्ष अमृत बाविसा भोपाल को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में ओम प्रकाश कोचले,नारायण फरकले,दिलीप इंगले,गोविंद सावनेर ,नरेंद्र ठाकरे,किरण पचोरे,मांगीलाल कोचले,लखनलाल वानखेडे,प्रवीण डाक्सिया,प्रकाश मुहारे,माणकचन्द कनाडे, एडवोकेट सम्पत पाचोरे,गणेश कानड़े सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।चुनाव हेतु स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी ,मतदान दल का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें