: युवा केन्द्रित विकास की 19 वर्षीय यात्रा का सेलेब्रेसन "साझा सोच, साझा प्रयास युवाओं के भविष्य के लिए समुदाय का संकल्प
Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 380
युवा केन्द्रित विकास की 19 वर्षीय यात्रा का सेलेब्रेसन "साझा सोच, साझा प्रयास युवाओं के भविष्य के लिए समुदाय का संकल्प
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
सिनर्जी संस्थान का युवा संसाधन केंद्र कायदा द्वारा सिनर्जी संस्थान के 19 वर्ष होने के अवसर पर 'मंथन दिवस' का आयोजन किया, जिसमें 10 गाँवों के स्टेकहोल्डर और अभिभावक शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के उद्देश्यों को साझा करना और युवाओं के सर्वांगीण विकास में समुदाय की भूमिका को सुदृढ़ करना था।
इस बैठक में स्कूल शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, वन सुरक्षा समिति के सदस्य, एवं युवाओं के अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। लगभग 45 प्रतिभागियों ने युवावस्था से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, जिससे युवाओं की चुनौतियों और संभावनाओं पर एक सामूहिक दृष्टिकोण सामने आया।
सिनर्जी संस्थान से श्रीचंद्र पवार जिन्होंने बैठक का संचालन करते हुए संस्थान के कार्यों और संस्थान की जानकारी साझा की। यह बैठक सामुदायिक सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई, जिससे युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सके।
इस बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी से युवाओं के विकास में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। सिनर्जी संस्थान भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्थान की टीम से श्रीचंद्र पवार, अदूप कास्दे, राजरानी धुर्वे, प्रियंका, गौरीशंकर अखंडे, और गोलू टान्डिलकर उपस्थित रहे,
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
सिनर्जी संस्थान का युवा संसाधन केंद्र कायदा द्वारा सिनर्जी संस्थान के 19 वर्ष होने के अवसर पर 'मंथन दिवस' का आयोजन किया, जिसमें 10 गाँवों के स्टेकहोल्डर और अभिभावक शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के उद्देश्यों को साझा करना और युवाओं के सर्वांगीण विकास में समुदाय की भूमिका को सुदृढ़ करना था।
इस बैठक में स्कूल शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, वन सुरक्षा समिति के सदस्य, एवं युवाओं के अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। लगभग 45 प्रतिभागियों ने युवावस्था से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, जिससे युवाओं की चुनौतियों और संभावनाओं पर एक सामूहिक दृष्टिकोण सामने आया।
सिनर्जी संस्थान से श्रीचंद्र पवार जिन्होंने बैठक का संचालन करते हुए संस्थान के कार्यों और संस्थान की जानकारी साझा की। यह बैठक सामुदायिक सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई, जिससे युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सके।
इस बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी से युवाओं के विकास में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। सिनर्जी संस्थान भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्थान की टीम से श्रीचंद्र पवार, अदूप कास्दे, राजरानी धुर्वे, प्रियंका, गौरीशंकर अखंडे, और गोलू टान्डिलकर उपस्थित रहे,विज्ञापन
विज्ञापन