: योजनाओं के क्रियान्वयन में सराहनीय उपलब्धि पर मगरधा के सरपंच राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
Barkat Qureshi / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 239
योजनाओं के क्रियान्वयन में सराहनीय उपलब्धि पर मगरधा के सरपंच राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
हरदा 27 जनवरी 2025, भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरदा जिले की ग्राम पंचायत मगरदा के सरपंच श्री नंदलाल धुर्वे को सम्मानित किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने बताया कि ग्राम पंचायत मगरधा द्वारा हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्य योजना में 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि प्राप्त करने पर ग्राम पंचायत मगरधा के सरपंच श्री नंदलाल धुर्वे का नाम जिला स्तर से प्रस्तावित किया गया था, जिस पर पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत मगरधा को पुरूस्कार हेतु चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री नंदलाल धुर्वे, सरपंच ग्राम पंचायत मगरधा को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ।
हरदा 27 जनवरी 2025, भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरदा जिले की ग्राम पंचायत मगरदा के सरपंच श्री नंदलाल धुर्वे को सम्मानित किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने बताया कि ग्राम पंचायत मगरधा द्वारा हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्य योजना में 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि प्राप्त करने पर ग्राम पंचायत मगरधा के सरपंच श्री नंदलाल धुर्वे का नाम जिला स्तर से प्रस्तावित किया गया था, जिस पर पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत मगरधा को पुरूस्कार हेतु चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री नंदलाल धुर्वे, सरपंच ग्राम पंचायत मगरधा को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ।विज्ञापन
विज्ञापन