Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: रामनवमी पर मुंदी में निकली भव्य शोभायात्रा भगवा रंग में डूबा नगर, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

Barkat Qureshi / Sun, Apr 6, 2025 / Post views : 194

Share:
रामनवमी पर मुंदी में निकली भव्य शोभायात्रा भगवा रंग में डूबा नगर, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष रामनवमी के पावन पर्व पर मुंदी नगर आस्था, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। रविवार को नगर की सड़कों पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगरवासियों ने उमंग और श्रद्धा के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। भोर से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी, वाहन पर विराजमान, नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। दर्शन हेतु सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर डीजे की धुनों पर भक्ति गीत गूंज रहे थे और 'जय श्रीराम' के नारों से आकाश गूंज उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी वर्गों ने इस पावन आयोजन में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया, “यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है। नगरवासियों की एकजुटता और आस्था ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया है।” पूरे नगर का माहौल राममय हो गया और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे अयोध्या की दिव्य छाया स्वयं मुंदी पर उतर आई हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें