: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा
Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 249
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा
हरदा 13 जनवरी 2025/ 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आगामी 25 जनवरी को मनाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने बताया कि मतदाता दिवस पर स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर भी मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र वितरित किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन